कायमगंज जाम से बेहाल: मंडी से अस्पताल तक थमे पहिए, प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर तीखे सवाल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह |

कायमगंज/फर्रुखाबाद ।

नगर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतरती नजर आ रही है। पुल गालिब चौराहे से गल्ला मंडी चौराहा और भूसा मंडी चौराहे तक रोजाना लगने वाले भीषण जाम ने आम लोगों, व्यापारियों और मरीजों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। सड़कों पर रेंगते वाहन और अव्यवस्थित भीड़ के बीच प्रशासनिक उदासीनता व पुलिस की निष्क्रियता को लेकर नगरवासियों में गहरा आक्रोश पनप रहा है।

जरूरी सेवाओं के रास्ते जाम के हवाले

हैरानी की बात यह है कि जाम से जूझ रहे इन मार्गों के आसपास तहसील, पोस्ट ऑफिस, मस्जिद, मुख्य बाजार, भूसा मंडी चौराहा और सरकारी अस्पताल जैसे बेहद संवेदनशील व महत्वपूर्ण स्थान स्थित हैं। रोजाना हजारों लोग अपने कामकाज, इलाज और खरीदारी के लिए इन्हीं रास्तों से गुजरते हैं। इसके बावजूद पीक आवर्स में चौराहों पर प्रभावी यातायात संचालन नदारद दिखता है।

ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों की रेलमपेल से जाम

स्थानीय लोगों और यात्रियों के अनुसार, व्यस्त समय में संकरे मार्गों पर ई-रिक्शा और दोपहिया वाहनों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम जैसे हालात बन जाते हैं, जिससे ऑफिस जाने वालों, खरीदारों और आम नागरिकों का समय बर्बाद होता है। नागरिकों ने प्रशासन और यातायात व्यवस्था से जुड़े जिम्मेदार विभागों से इस मार्ग पर सुचारू यातायात संचालन व भीड़ प्रबंधन के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।



व्यापार से लेकर सेहत तक पर भारी असर

गल्ला मंडी और भूसा मंडी चौराहों पर मालवाहक व अन्य वाहनों के दबाव के चलते कई बार घंटों तक जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क किनारे बेतरतीब खड़े वाहन और अव्यवस्थित आवागमन जाम को और गंभीर बना रहे हैं। इसका सीधा खामियाजा व्यापारियों को उठाना पड़ रहा है, वहीं अस्पताल जाने वाले मरीजों, बुजुर्गों और स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ती है।

व्यवस्था सुधारने के दावे कहां.?

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पुल गालिब चौराहा, गल्ला मंडी और भूसा मंडी चौराहों पर नियमित रूप से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए और अतिक्रमण व अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती हो, तो काफी हद तक राहत मिल सकती है। लेकिन जमीनी स्तर पर ठोस कदम न उठने से जिम्मेदार विभागों की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

नगरवासियों ने शासन-प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि केवल कागजी दावों के बजाय इन प्रमुख चौराहों पर स्थायी व प्रभावी यातायात व्यवस्था लागू की जाए, ताकि आमजन को रोजाना की इस बड़ी समस्या से निजात मिल सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *