फर्रुखाबाद।
सदर कोतवाली के मोहल्ला बजरिया हरलाल में आज सुबह घरेलू सिलेंडर में आग लग जाने से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई।पप्पू पुत्र शेर सिंह कुशवाह की पत्नी माधुरी सुबह खाना बना रही थी। उसी समय गैस चूल्हे की आग सिलेंडर तक पहुंच गई। आनन-फानन में परिजनों ने घर से गैस सिलेंडर निकाल कर गली में रख दिया और उसके ऊपर बालू और खाली बोरे डाल दिए। इससे आग और भयानक हो गई।पतली गली होने के कारण फायर बुलेट से आए फायरमैन गौरव पाल, फायरमैन रोहित वर्मा ने आते ही आग पर काबू पाने के लिए बुलेट बाइक में लगी पानी की 15-15 लीटर की दो टंकी से धीरे-धीरे आग पर पूर्णतया काबू पा लिया।फायरमैन गौरव पाल ने बताया कि ये फायर बुलेट पतली गलियों में आसानी से चली जाती है। बाइक में फर्स्ट एड किट भी उपलब्ध रहती है।
