जिला पंचायत प्रशासक मोनिका यादव ने की स्वयं की स्वगणना, महाअभियान में सहभागिता की अपील |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद।

भारत की जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित स्वगणना अभियान में आज प्रशासक जिला पंचायत श्रीमती मोनिका यादव ने स्वयं अपनी स्वगणना की। इस अवसर पर उन्होंने जनगणना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जनपद के समस्त नागरिकों से स्वगणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने की अपील की।श्रीमती मोनिका यादव ने कहा कि जनगणना देश के विकास एवं भविष्य की योजनाओं के निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार है। जनगणना के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के उचित वितरण तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, सड़क, पेयजल सहित विभिन्न आधारभूत सुविधाओं के विकास की कार्ययोजना तैयार करने में किया जाता है।उन्होंने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि भारत की जनगणना-2027 के इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में प्रत्येक नागरिक अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करे तथा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार स्वयं अपनी स्वगणना पूर्ण करें। स्वगणना के दौरान सभी सूचनाएं सही एवं पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना के आंकड़े विश्वसनीय एवं उपयोगी बन सकें।उन्होंने कहा कि जनगणना केवल जनसंख्या की गणना नहीं, बल्कि राष्ट्र के विकास की दिशा निर्धारित करने वाला महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता राष्ट्र निर्माण में योगदान के समान है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *