एटा में 13वीं अंतर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

एटा में 13वीं अंतर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ

जनरल फोर्स ब्यूरो

एटा। पुलिस लाइंस एटा में आगरा जोन की 13वीं अंतर्जनपदीय मलखम्भ प्रतियोगिता-2026 का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन जी और अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने फीता काटकर किया। इस दौरान एसएसपी ने विभिन्न जनपदों से आई टीमों के कमांडरों से परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने की शपथ भी दिलाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसएसपी डॉ. इलामारन जी ने कहा कि खेलकूद शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास होता है। साथ ही, खेल कार्यक्षेत्र के तनाव को कम करने में भी सहायक होते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए निष्पक्षता और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने तथा अपनी प्रतिभा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की।

इस प्रतियोगिता में आगरा जोन के कुल छह जनपदों की पुलिस टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता की शुरुआत मेजबान जनपद एटा की टीम के प्रदर्शन से हुई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर संकल्पदीप कुशवाह, प्रतिसार निरीक्षक किशन लाल गौतम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *