विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में नेत्र जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर मेडिकल कॉलेज में नेत्र जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

एटा। विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर वीरांगना अवंतीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, एटा के नेत्र रोग विभाग में प्रधानाचार्य डॉ. बलवीर सिंह के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति में नेत्र जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन में नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा दृष्टि संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान एवं उपचार के लिए प्रेरित करना रहा।

Ad image

शिविर के दौरान आने वाले मरीजों की नेत्र जांच की गई तथा जांच के उपरांत उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार संबंधी सुझाव प्रदान किए गए। चिकित्सकों द्वारा लोगों को नियमित रूप से नेत्र परीक्षण कराने, दृष्टि में होने वाले किसी भी परिवर्तन को गंभीरता से लेने तथा समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने के लिए जागरूक किया गया।

नेत्र रोग कैंप में चिकित्सकों ने विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों तथा मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप से पीड़ित व्यक्तियों के लिए नियमित नेत्र जांच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों का आंखों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है, इसलिए ऐसे मरीजों को समय-समय पर नेत्र परीक्षण अवश्य कराना चाहिए।

चिकित्सकों ने कहा कि दृष्टि में धुंधलापन, आंखों में दर्द, लालिमा, अचानक दृष्टि कम होना, प्रकाश की चमक दिखाई देना अथवा अन्य किसी भी प्रकार के असामान्य परिवर्तन को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। समय पर जांच एवं उचित उपचार से अनेक नेत्र रोगों की पहचान, नियंत्रण एवं जटिलताओं की रोकथाम संभव है।

इस अवसर पर लोगों से अपील की गई कि वे अपने नेत्र स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्या होने पर स्वयं उपचार करने के बजाय विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सक से परामर्श लें।

सम्पूर्ण कैंप विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू सिंह,सहायक आचार्य की देखरेख में संपन्न हुआl इस अवसर पर डॉ. अनिल, सीनियर रेजिडेंट डॉ. लोवेश, वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ,सौरभ त्रिपाठी सहित समस्त सीनियर/ जूनियर, नर्सिंग स्टॉफ उपस्थित रहे ।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *