फर्रुखाबाद न्यूज़:- 22 सितम्बर से तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर, कृत्रिम अंग व बैसाखी का होगा वितरण |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
1 Min Read

फर्रुखाबाद |

Ad image

एस०एन० साध ट्रस्ट की ओर से दिनांक 22,23 व 24 सितम्बर को एन०ए०के०पी० डिग्री कॉलेज के सामने सेवा केन्द्र पर निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया जाएगा।

आयोजक राकेश साध ने बताया कि शिविर सुबह 09 बजे से दोपहर 02 बजे तक लगाया जाएगा। दिनांक 22,23 व 24 सितम्बर को लगने वाले शिविर में दिव्यांगों को कृत्रिम पैर,कटे हुए हाथ वाले लोगों को कृत्रिम हाथ,पोलियोग्रस्त व्यक्तियों को कैलिपर,वैसाखी आदि निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी प्रिया साध ने बताया कि 18 अक्टूबर को महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के संबंध में परामर्श दिया जाएगा।वार्ता में मधु साथ,गुंजा जैन,उदय उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *