नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार एटा। निधौली कलां थाना

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
1 Min Read

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

एटा। निधौली कलां थाना पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में कई धाराओं की बढ़ोतरी भी की है।

Ad image

पुलिस के अनुसार छह सितंबर 2026 को वादिया ने थाने में तहरीर देकर एक व्यक्ति पर अपनी बहन के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 143/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस और 9M/10 पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन के निर्देशन में पुलिस ने मुकदमे में वांछित चल रहे अंकित पुत्र सत्यप्रकाश निवासी ग्राम रूपसपुर, थाना निधौली कलां, एटा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्य संकलित करने के बाद मुकदमे में धारा 9M/10 पॉक्सो एक्ट का लोप करते हुए धारा 70(2), 61(2ए), 115(2), 351(3) बीएनएस तथा 5M/6 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष आदित्य कुमार खोखर, कांस्टेबल रतनेश कुमार, कांस्टेबल अंकित कुमार और महिला कांस्टेबल आरती यादव शामिल रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *