जिलाधिकारी ने की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

जिलाधिकारी ने की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों की समीक्षा

मैनपुरी (अजय किशोर) मैनपुरी में जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक की। उन्होंने मानव संसाधन, प्रशिक्षण, हाउसहोल्ड लिस्टिंग ब्लॉक (एचएलबी) के पुनर्गठन और ड्यूटी आवंटन की गहन समीक्षा करते हुए आंकड़ों में शुद्धता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Ad image

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी तैयारियों को केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्मिकों की वास्तविक उपलब्धता न हो, उनके नाम ड्यूटी सूची में शामिल न किए जाएं। साथ ही, लगभग 717 अतिरिक्त प्रगणकों की संभावित आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मानव संसाधन का एक मजबूत डाटाबेस तैयार रखने को कहा गया।

एचएलबी की स्थिति पर चर्चा करते हुए उन्होंने आदेश दिए कि अधिक कार्यभार या आबादी वाले ब्लॉकों की सीमा समाप्त करने के बजाय उन्हें आवश्यकतानुसार दो भागों में विभाजित किया जाए और प्रत्येक भाग पर अलग प्रगणक तैनात किया जाए। पोर्टल और एक्सेल शीट के आंकड़ों का मिलान कर विसंगतियों को दूर करने तथा सड़क के दोनों ओर की संपत्तियों का सही चिन्हांकन करने पर भी जोर दिया गया।

विद्यालयों में ड्यूटी आवंटन को लेकर सख्त निर्देश दिए गए कि एक विकासखंड के शिक्षकों की दूसरे विकासखंड में ड्यूटी जैसी विसंगतियां न हों और यह सुनिश्चित किया जाए कि कार्मिकों की कमी से कोई भी विद्यालय खाली न रहे। आउटसोर्सिंग कार्मिकों के मानदेय, वैधानिक कटौतियों और समय पर वेतन भुगतान में पूरी पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी श्याम लता आनंद सहित समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी और खंड शिक्षाधिकारी उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *