यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: मण्डलायुक्त ने लाभार्थियों को किया ऋण वितरण

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026: मण्डलायुक्त ने लाभार्थियों को किया ऋण वितरण

जनरल फोर्स ब्यूरो

Ad image

अलीगढ़ । केंद्र व प्रदेश सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने एवं गांव, गरीब, किसान व पशुपालकों के उत्थान के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। शासकीय योजनाओं सफल क्रियान्वयन तभी संभव हो सकेगा जब बैंकर्स खुले दिल से न केवल पात्रों का ऋण स्वीकृत करें बल्कि उसे वितरित भी करें।

उक्त उद्गार आयुक्त अलीगढ़ मण्डल अलीगढ़ संगीता सिंह ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 के अन्तर्गत आयोजित मण्डल स्तरीय ऋण मेले में व्यक्त किए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं में ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को सचेत किया कि जिस उद्देश्य के लिए आप ने ऋण लिया है प्राप्त धनराशि का उसी में सदुपयोग कर अपने सपनों को साकार करें। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के सफल क्रियान्वन के लिए बैंकर्स और लाभार्थी का आपसी समन्वय बहुत आवश्यक है। जहां बैंकर्स को चाहिए कि वह शासकीय योजनाओं की समुचित जानकारी देते हुए अधिकाधिक पात्रों को लाभान्वित करें वहीं लाभार्थियों को भी चाहिए कि वह समय से ऋण अदा करें।

इससे पूर्व मण्डलायुक्त ने ऋण वितरण मेले में विभागीय अधिकारियों एवं बैंकर्स द्वारा लगाए गए स्टॉल्स का निरीक्षण कर आमजन को दिए जा रहे शासकीय योजनाओं के लाभ के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। एफपीओ अलीगढ़ पोटेटो सीड प्रोड्यूसर कंपनी के संचालक मनोज सारस्वत ने मिलट्स से बने विभन्न प्रकार के व्यंजन प्रस्तुत करते हुए इन्हें मिड-डे-मील में शामिल करने का अनुरोध किया।

मण्डलायुक्त ने मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार, जेडीसी मंशाराम यादव के साथ मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न शाखाओं से ऋण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को डेमो चैक का वितरण कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में ओडीओपी, सीएम युवा, एमवाईएसवाई, सीसीएल एवं स्त्री शक्ति फॉर एसएचजी में उत्कृष्ट प्रगति के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक केनरा बैंक प्रशांत कुमार, केसीसी एवं , सीसीएल एवं स्त्री शक्ति फॉर एसएचजी के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक ग्रामीण बैंक हेमंत कुमार गालिब, सीएम युवा के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक पीएनबी अनिल चौधरी, पीएम स्वनिधि के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा नागमणि झा, पीएम सूर्यघर योजना के लिए क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई उत्तम कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लीड बैंक मैनेजर अशोक कुमार सौनी एवं अन्य बैकर्स द्वारा अतिथियों को पौधे एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अतुल सिंह द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उप निदेशक उद्यान, बलजीत सिंह, सीवीओ डा0 दिवाकर त्रिपाठी, परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम, सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या, डीडीएम नावार्ड नितिन कुमार, जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार समेत अन्य जिलास्तरीय अधिकारी एवं बैकर्स उपस्थित रहे।

इनको मिला ऋण:

दशरथ सिंह, राज बहादुर सिंह, शीतल एंटरप्राइजेज, भानुप्रिया, मोहित, नेत्रपाल सिंह, अनिल एंटरप्राइजेज, मुकेश कुमार, अजय कुमार, रवि कुमार, शुभांग जैन, श्याम संुदर, यतेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, पहनावा बुटीक, ममता देवी, भूपेन्द्र कुमार, कंछी लाल, संतोष कुमार, रामेश्वर दयाल, सुदेश कुमार, रोबिन सिंह, मो. मुर्शिल खान, मो. कशिश, हरि सिंह, मधु देवी, ललित कुमार, क्रांति वर्मा, श्रीमती सविता, गुलशन, मो. वशीम एवं अभय कुमार को विभिन्न योजनाओं के ऋण स्वीकृति चैक वितरित किए गए।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *