फर्रुखाबाद।

सदर तहसील क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क कुमार टूटने से लोगों को राहत सामग्री वितरित की जा रही है। गंगा की बाढ़ में दो दर्जन से अधिक मकान गंगा के तेज बहाव में ढह गए । जिलाधिकारी डॉक्टर अंकुर लाठर ने बुधवार को तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का मोटर बोट से पीड़ितों के पास पहुंच कर उनकी समस्या ही नहीं सुनी बल्कि चिकित्सा व्यवस्था, राहत सामग्री के साथ ही साथ बेघरों को आर्थिक सहायता के रूप में एक एक लाख रुपए की धनराशि दी, साथ ही बेघरों को पट्टों को दिए जाने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चिकित्सा कैंपों के माध्यम से बच्चों, बुजुर्गो, महिलाओं और पुरुषों का चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

