जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध, संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को किया जवाबदेह

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
4 Min Read

जनशिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध, संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को किया जवाबदेह

*हर शिकायत का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी, लापरवाही किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : जिलाधिकारी अरविन्द सिंह*

एटा । शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी न्याय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील सदर एटा में जिलाधिकारी अरविन्द सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जि ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस केवल शिकायत प्राप्त करने का मंच नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के स्थायी एवं प्रभावी समाधान का माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उसकी गहनता से जांच कराई जाए तथा आवश्यकतानुसार राजस्व, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब को गंभीरता से लिया जाएगा और संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि समस्त अधिकारी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व की भावना के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रकरण का ऐसा समाधान सुनिश्चित करें, जिससे शिकायतकर्ता संतुष्ट हो तथा शासन की जनकल्याणकारी मंशा धरातल पर प्रभावी रूप से दिखाई दे। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों की नियमित समीक्षा कर समयसीमा के भीतर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इला मारन जि ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में पीड़ित को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सदर में कुल 25 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। तहसील अलीगंज में 18 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7 का तत्काल समाधान कराया गया। तहसील जलेसर में 11 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 4 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु प्रेषित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

तहसील जलेसर में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) तथा तहसील अलीगंज में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जहां अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, उपजिलाधिकारी श्वेता सिंह, तहसीलदार नीरज वार्ष्णेय, नायब तहसीलदार सुशील कुमार एवं आकाश लवानिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेन्द्र प्रसाद, उपनिदेशक कृषि सुमित कुमार, खंड विकास अधिकारी शीतलपुर अजीत सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत सत्यनारायण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद एटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समस्त थानों के थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *