क्षमता से अधिक माल ढोने के अभियोग में 2 ट्रक , बकाया टैक्स में 7 ट्रक सीज व 71 हज़ार जुर्माना वसूला

1 Min Read

फर्रुखाबाद |

जिलाधिकारी फर्रूखाबाद आशुतोष कुमार द्विवेदी के निर्देशन में एआरटीओ-प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान ओवरलोड माल ढोते हुये 2 ट्रक सीज किये गये व उन पर रू0 71 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसके अतिरिक्त बकाया कर के अभियोग में 7 ट्रक सीज किये गये, जिन पर रू0 1.95 लाख का कर बकाया था।भविष्य में भी ओवरलोड वाहनों के विरूद्ध और अधिक कठोर कार्यवाही की जायेगी।

राजस्व वसूली के दृष्टिगत दिनांक 10.03.2026 से 16.03.2026 तक सघन बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। सभी कर बकाया वाहनों वाले वाहन स्वामियों से अपील है कि बकाया कर जमा कर दें, अन्यथा कि स्थिति में वाहन को सीज कर बकाया कर की वसूली की जायेगी।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *