बालाजी के दीवाने परिवार द्वारा आयोजित 45वां मासिक सुंदरकांड पाठ: होली के रंग श्री बालाजी महाराज के संग

3 Min Read

रिपोर्ट सुधीर सिंह।

कायमगंज |

बालाजी के दीवाने परिवार कायमगंज द्वारा आयोजित 45वां मासिक सुंदरकांड पाठ होली के रंग श्री बालाजी महाराज के संग के अनुसार बहुत ही धूमधाम तरीके से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम दरबार, श्री बालाजी महाराज, खाटू श्याम बाबा एवं अन्य देवी देवताओं से दरबार को सुशोभित किया गया। श्री रामचंद्र भगवान एवं श्री बालाजी महाराज को सुंदरकांड का पाठ गाकर सुनाया गया। तत्पश्चात श्री बालाजी महाराज एवं खाटू नरेश बाबा का फागुन महीने के अवसर पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्तों ने भजन गीत आदि गाकर बाबा को मोहित किया।

फागुन महीने के अवसर पर सभी भक्तों द्वारा फूलों की होली एवं उसके बाद रंगों की होली जिसमें कि गुलाल रंग का प्रयोग किया गया बहुत ही धूमधाम तरीके से खेली गई। सभी भक्तों ने सर्वप्रथम प्रभु को फूल अर्पित कर एवं रंग लगाकर एक दूसरे के गालों पर रंग लगाकर होली खेली। बाबा की भक्ति में सभी भक्तों ने भक्तिमय तरीके से डूब कर भजन गायन किया व एक दूसरे को होली के पर्व की बधाई दी । उसके पश्चात अल्प जलपान कर एवं प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। श्री बालाजी महाराज की कृपा एवं गुरुदेव महाराज के आशीर्वाद से यह सुंदरकांड का आयोजन प्रतिमाह लगातार 45 माह से होता चला आ रहा है, जिसमें कि सभी भक्त बहुत बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं । 45वें सुंदरकांड पाठ के आयोजन में मुख्य रूप से पियूष अग्रवाल, प्रियंका अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, मान्या अग्रवाल , रश्मि दुबे, गिरिजेश अग्रवाल उझानी, रुचि बंसल, आयुषी अग्रवाल, तृप्ति बंसल, दीपिका अग्रवाल, बिंदु अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल ,नीरू अग्रवाल , हेमा अग्रवाल, बीना अग्रवाल, पिंकी गुप्ता, पूनम गुप्ता, नीलम गुप्ता, नेहा रस्तोगी, नीति मित्तल, आशू अग्रवाल , रितु गुप्ता, प्रिया अग्रवाल, बीना अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, गुंजन गोयल, मोनिका अग्रवाल, रोली गुप्ता, आरती राठौर, सीमा गुप्ता, शिखा अग्रवाल ,आशा अग्रवाल ,अनुपम अग्रवाल, क्षमा अग्रवाल, बीना वर्मा, सिया शर्मा, शिवेश शर्मा, स्नेहा गौड़, एवं अन्य महिलाएं उपस्थिति रही पुरुष वर्ग में हुकुमचंद वर्मा, अभिजीत वर्मा शंभू शरण अग्रवाल, ज्योति श्याम गोड़, ,राजीव गुप्ता ,नृपेंद्र अग्रवाल,अमित अग्रवाल दुर्गा आटो, मनीष अग्रवाल,मनोज मित्तल, बालकृष्ण श्रीवास्तव, मनोज कौशल, नीरज अग्रवाल, सुधीर अग्रवाल ,अश्विनी मिश्रा, हर्षित अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, रिषभ शाक्य ,मंगलम शुक्ला, अमित अग्रवाल, विकास राठौर आर्यन गुप्ता एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *