कायमगंज।
कोतवाली क्षेत्र के गांव अताईपुर जदीद निवासी सुहेल (35) पुत्र अजीम खान ने गुरुवार सुबह रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से कानपुर- अनवरगंज एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। वहां मौजूद जीआरपी व आरपीएफ ने ट्रेन के नीचे से निकालकर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर परिजन सीएचसी पहुंचे, सुहेल को देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पांच भाई बहनों में सबसे बड़ा है। युवक जयपुर में सिलाई का काम करता था। वही परिजन आत्महत्या की बात से इंकार कर रहे हैं। मृतक की माँ परबीन व पत्नी आशिमा का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है।
