थाना जहानगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता: हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त आलाकत्ल सहित गिरफ्तार |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
3 Min Read

जहानगंज/ फर्रुखाबाद |

अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ के निर्देशन और पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर रेंज, यमुना प्रसाद के कुशल पर्यवेक्षण एवं नेतृत्व में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जहानगंज पुलिस ने हत्या के अभियोग में वांछित मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल (बांस का डंडा और रस्सी) भी बरामद कर लिया है।

बताते चलें कि दिनांक 12 नवंबर 2026 को डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम सरवर आलमपुर में एक अज्ञात युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही थाना जहानगंज पुलिस मौके पर पहुँची और शव की शिनाख्त दीपक पुत्र स्वर्गीय नंदराम निवासी ग्राम नगला चार के रूप में की।

मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर थाना जहानगंज में मुकदमा अपराध संख्या 216/2026, धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के तहत सुभाष चंद्र कुशवाहा व अन्य अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना पर, थाना जहानगंज पुलिस टीम ने हत्या के वांछित अभियुक्त सुभाष चंद्र कुशवाहा पुत्र स्वर्गीय रामविलास निवासी सरवर आलमपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा बरामद की गई सामग्री में हत्या में प्रयुक्त एक बांस का डंडा, हत्या में प्रयुक्त रस्सी, घटना के समय पहनी हुई हरे रंग की रेडीमेड शर्ट (जिस पर खून के लाल दाग लगे हैं), एक मोबाइल फोन |

पुलिस पूछताछ के दौरान अभियुक्त सुभाष चंद्र कुशवाहा ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि दिनांक 11 नवंबर 2026 की रात जब वह खेत से घर लौटा, तो उसने दीपक को अपनी पुत्री के साथ घर के अंदर देख लिया था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने घर में रखे बांस के डंडे से दीपक के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने अपने भतीजे विमलेश उर्फ भूरे पुत्र स्वर्गीय जितेंद्र को बुलाया और दोनों ने मिलकर रस्सी से गला कसकर दीपक की हत्या कर दी तथा शव को खंडहर के पास फेंक दिया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए माफी की गुहार लगाई। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में निम्नलिखित अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे:

  1. प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन पाल
  2. उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह
  3. कांस्टेबल अंकुर
  4. कांस्टेबल सोनू

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *