अमृतपुर /फर्रुखाबाद।
सोशल मीडिया पर बाइक से स्टंट करते हुए दो युवकों का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। मामला थाना अमृतपुर क्षेत्र का है, जहां बाइक सवार युवक तेज रफ्तार में “हवा बाजी” करते हुए और तेज हॉर्न बजाते नजर आए थे। वीडियो वायरल होने के बाद अमृतपुर थाना पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए दोनों युवकों की पहचान की और उन्हें बाइक सहित पकड़ लिया। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ 19,500 रुपये का चालान किया।
थाना पुलिस के अनुसार, बाइक के कागज उपलब्ध न होने के कारण वाहन को सीज कर दिया गया। साथ ही एक युवक के खिलाफ धारा 207 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की गई।
कार्रवाई के दौरान दोनों युवकों ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी और भविष्य में इस तरह की लापरवाही न करने तथा ट्रैफिक नियमों का पालन करने का आश्वासन दिया।
फतेहगढ़ पुलिस ने इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा कर आमजन को जागरूक किया है। पुलिस ने अपील करते हुए कहा है कि सड़क को स्टंट स्पॉट न बनाएं और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
पुलिस अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी |
