मुख्य चिकित्साधिकारी पर गंभीर आरोप : शासन के नियमों की अवहेलना |

2 Min Read

फ़र्रुखाबाद/

स्वास्थ्य विभाग में तैनात मुख्य चिकित्साधिकारी अवनेन्द्र कुमार पर गंभीर आरोप लगे हैं। शिकायत में कहा गया है कि उन्होंने शासन की नियमावली के विरुद्ध कार्य करते हुए सीएमएसडी स्टोर का चार्ज अपने ही सजातीय उप मुख्यचिकित्साधिकारी राजेश चन्द्र माथुर को दे रखा है आरोप है कि सीएमएसडी स्टोर का प्रभार शासन के नियमों के अनुसार अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया जाना चाहिए, जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में वर्तमान में दो अपर मुख्य चिकित्साधिकारी तैनात हैं। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर उपमुख्य चिकित्साधिकारी को स्टोर का इंचार्ज बनाए रखना सवाल खड़े कर रहा है।

आरोप यह भी लगाए गए हैं कि स्टोर संचालन में अनियमितताएं की जा रही हैं और करोड़ों रुपये के गोलमाल की आशंका जताई गई है। शिकायत में कहा गया है कि इस पूरे मामले में आर्थिक लाभ लेने और उच्च अधिकारियों तक पहुंचाने की बात भी सामने आ रही है।

शिकायतकर्ताओं ने शासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और नियमावली के अनुसार ही सीएमएसडी स्टोर का चार्ज अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को सौंपा जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। फिलहाल, इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी है |

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *