वृद्ध दंपति के घर में शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।

2 Min Read

कायमगंज।

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा बगिया रामलाल वार्ड नं 6 में वृद्ध पति पत्नी के शव मिलने से नगर क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुची पुलिस कप्तान आरती सिंह ने बताया कि लूटपाट के बाद दम्पति की हत्या की आंशका है। सर्विलांस एसओजी की टीमो को लगाया गया है। फील्ड यूनिट की टीम भी जांच कर रही है जल्दी ही घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल के बाद शवाें को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा गंगा दरबाजा निवासी पुरुषोत्तम कौशल (70) उनकी पत्नी पुष्पा कौशल (65) रहते थे। पुरुषोत्तम कौशल पैरालाइसिस के मरीज थे। गुरुवार सुबह काे 1 बजे दूधिया दूध देने आया ताे गेट अंदर से बंद था। उसने दरवाजा खटखटाया लेकिन गेट न खुलने पर मोहल्ले वाले एकत्र हाे गए। तब घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने मौक़े पर पहुंच जांच पड़ताल की। तथा अग्रिम कार्रवाई के लिए फील्ड यूनिट को भी सूचित किया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी राजेश सिंह, कोतवाली इंचार्ज मदन मोहन चतुर्वेदी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा बैरिकेडिंग करके जगह को सुरक्षित कराया। इसके बाद फील्ड यूनिट ने मौके पर पहुंचकर सुराग के नमूने एकत्र किए। पुरुषोत्तम कौशल का शव बेड पर पड़ा था, जबकि उनकी पत्नी पुष्पा कौशल का शव आंगन में पड़ा था। बताया जा रहा है कि सुबह पुष्पा देवी ने मकान में झाड़ू भी लगाया था। घर के अंदर का सामान भी बिखरा पड़ा था। छत के ऊपर डीटीएच के बॉक्स में लाइट थी लेकिन टीवी बन्द थी।

दम्पति ने एक बेटी गुनगुन को गोद ले रखा था। जिसकी शादी छह माह पहले ही जिला एटा के अलीगंज के अकबरपुर में की थी। मोहल्लेवासियों ने हत्या की आशंका जताई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *