यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में मैनपुरी यादव महासभा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

1 Min Read

यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में मैनपुरी यादव महासभा का प्रदर्शन, डीएम को सौंपा ज्ञापन

मैनपुरी 18 फरवरी अजय किशोर। जनपद में यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। बुधवार दोपहर जिला यादव महासभा के बैनर तले तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। जिला अध्यक्ष इंजीनियर शुभम यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के शीर्षक और कथानक पर आपत्ति जताते हुए जमकर नारेबाजी की और अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन के दौरान यादव महासभा ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर फिल्म के प्रदर्शन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। महासभा के पदाधिकारियों का कहना है कि फिल्म के माध्यम से समाज की छवि को गलत तरीके से पेश करने की कोशिश की जा रही है, जिससे सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर संज्ञान नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन को और अधिक उग्र करेंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *