फर्रुखाबाद:
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ठंडी सड़क पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता रोजगार मेला का आयोजन 13/04/2026 को प्रात:10 बजे किया जा रहा है।जिसमें 02 कम्पनियां ( डिक्सन टेक्नोलॉजी प्रा०लि० नोएडा -150, एवं सत्यम ग्रीन एनर्जी फरुखाबाद -20 ) प्रतिभाग कर रही है एवं रिक्तियों की कुल संख्या 170 है। जिसमें इंटरमीडिएट,आईटीआई डिप्लोमा के पास अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं।अतः इच्छुक अभ्यर्थी (छात्र/छात्राए) अपना दस्तावेज-वायोडाटा, हाईस्कूल, इंटरमीडिएट,आई०टी०आई, डिप्लोमा आदि के अंकपत्र व प्रमाण पत्र,आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो इत्यादि साक्षात्कार के समय सभी दस्तावेजों के साथ प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता रोजगार मेला में प्रतिभाग करना समय से सुनिश्चित करें।
