पुलिस ने शातिर बाइक चोर दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार बरामद

1 Min Read

पुलिस ने शातिर बाइक चोर दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिलें और अवैध हथियार बरामद

मैनपुरी (अजय किशोर)। किशनी थाना पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें (सुपर स्प्लेंडर और स्प्लेंडर प्लस) बरामद की हैं। इसके साथ ही आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। पुलिस टीम ने यह कार्रवाई उच्चाधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की है।

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़ा गया आरोपी मोहन यादव एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से ही चोरी, मारपीट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ये मोटरसाइकिलें अलग-अलग क्षेत्रों से चोरी की थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस सफलता में प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *