शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

1 Min Read

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कासगंज। जनपद कासगंज में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली कासगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी नगर आँचल चौहान के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मु.अ.सं. 221/2026, धारा 69 व 89 बीएनएस के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त जितेन्द्र पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी ग्राम नगला ताल, थाना कोतवाली कासगंज को 11 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस गिरफ्तारी में थाना कोतवाली कासगंज के प्रभारी निरीक्षक प्रवेश राणा व उनकी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *