पुलिस को खुली चुनौती: चोरों ने तीन दुकानों से लाखों के जेवर उड़ाए, चौकी के निकट का मामला |

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर पुलिस चौकी के निकट बीती रात शातिर चोरों ने तीन दुकानों से लाखों के जेवर नकदी व सामान चुरा कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिटी अभय वर्मा,थाना अध्यक्ष अजब सिंह एवं हथियापुर चौकी इंचार्ज पंकज कुमार यादव ने जांच पड़ताल की।फारेसिक टीम ने घटनास्थल से चोरी के साक्ष्य जुटाए।चोरों ने बीती रात हथियापुर पुलिस चौकी के निकट बाजार में तीनों दुकानों का शटर उचकाकर वारदात की है।श्री ऊं मंगला गौरी ज्वेलर्स की दुकान से करीब 4 लाख रुपए के कीमती सोना व तोडिया निकाल गए।दुकान मालिक मनोज कुमार शर्मा

कोतवाली फरुखाबाद के जोगराज स्ट्रीट में रहते हैं।चोर आशा ज्वेलर्स की दुकान से 450 ग्राम चांदी 10 ग्राम सोना 19,800 रुपये व चांदी के तीन सिक्के ले गए। कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला पक्कापुल दुकान मालिक दिनेश वर्मा को सुबह दुकान के सामने रहने वाले व्यक्ति ने फोन पर चोरी की जानकारी दी।चोर आर वी जन सेवा केन्द्र एंड गारमेंट्स की दुकान से लाखों रुपए कीमती कपड़े, मोबाइल, लैपटॉप,लेमिनेशन मशीन,फिगर मशीन,एवं गारमेंट्स कपड़े चुरा ले गए।थाना नबाबगज ग्राम सिलाईया निवासी दुकान मालिक अनुराग वर्मा ने बताया की वह रिपोर्ट लिखाने हथियापुर पुलिस चौकी गए तो वहां कोई मौजूद नहीं था। बताया गया है की चोरी करने वाले तीन चोर सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गए हैं।नंगे पैर तीन बेलचा से दुकान का शटर उचकाते देखें गए। पुलिस चौकी के निकट तीन दुकानों से लाखों की चोरी होने से इलाके में चोरों का भय व्याप्त हो गया है।व्यापारियों और नागरिकों ने बताया कि पुलिस रात के समय हथियापुर बाजार में गश्त नहीं करती है जिसके कारण ही यह वारदात हुई है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *