सड़क, शिक्षा और उद्योग के काम पर जोर:विधायक डॉ सुरभि |

4 Min Read

फर्रुखाबाद /कायमगंज

विधानसभा से अपना दल (एस) की विधायक डॉ सुरभि ने अपने चार साल के कार्यकाल का मूल्यांकन साझा किया और बताया कि जनता ही असली आंकलन करती है। उन्होंने अपने किए गए विकास कार्यों, बाढ़ तटबंध, बंद पड़ी सूत मिल और अन्य परियोजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही उन्होंने आगामी चुनाव और टिकट के मुद्दे पर भी अपनी राय रखी।

सवाल: पिछले 4 साल के अपने कामकाज को आप 10 में से कितने नंबर देंगी?

जवाब: नंबर तो मुझे लगता है जनता दे तो ज्यादा अच्छा है। स्वयं का आकलन हम हर रोज करते हैं, लेकिन जनता ही असली जनप्रतिनिधि का आंकलन करती है। 10 में से मैं अपने आप को 10 अंक ही दूंगी। मेरे हिसाब से जितनी मेरी क्षमता है, उतना मैंने किया है। मैं यहीं नहीं रुकूंगी, डिस्टिंक्शन भी लाऊंगी। 10 में से 11 अंक भी प्राप्त करूंगी।

सवाल: सबसे बड़ा कार्य जो आपने अपनी विधानसभा क्षेत्र में कराया?

जवाब: मुख्य कार्य बाढ़ तटबंध का है। लंबे अरसे से हजारों ग्रामवासी बाढ़ से प्रभावित होते थे, जिससे फसल और राजस्व को नुकसान होता था। मैंने इसका प्रस्ताव विधानसभा में रखा और सर्वे के लिए धनराशि जारी करवाई। तटबंध बनने से हजारों गांवों के लोग राहत महसूस करेंगे।

दूसरा प्रमुख कार्य 30 वर्षों से बंद पड़ी सूत मिल को लेकर था। पिछले वर्ष विधानसभा में मुद्दा उठाने के बाद मुख्यमंत्री की कृपा से सभी कर्मियों का भुगतान हो गयाऔर मिल ऋण मुक्त होकर यूपीसीडा को स्थानांतरित कर दी गई।

सवालः ऐसा कौन सा कार्य है जो आप नहीं करा पाईं?

जवाब: ऐसा नहीं है कि मैं कोई कार्य नहीं कर पाई। अभी एक वर्ष शेष है, इस दौरान कई लंबित कार्य पूरे करूंगी। चुनाव से पहले कई वित्तीय कार्य भी संपन्न कर लिए जाएंगे।

सवाल: पिछले 4 वर्षों में विधानसभा क्षेत्र में कौन-कौन से कार्य हुए?

जवाब: कायमगंज को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण कराया गया, जैसे कायमगंज-अचरा मार्ग, कायमगंज-कम्पिल मार्ग, कम्पिल-अटेना मार्ग और नवाबगंज-पितोरा मार्ग। इन सड़कों के चौड़ीकरण से ग्रामीणों और व्यापारियों को बड़ी राहत मिली।

सवाल: शमशाबाद ब्लॉक क्षेत्र के कुछ गांव शाहजहांपुर में क्यों थे और आपने क्या किया?

जवाब: कुछ पांच-छह गांवों की तहसील कायमगंजलगती थी, लेकिन थाना शाहजहांपुर जनपद में थे। मैंने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा और पुलिस अधीक्षक की मदद से उन्हें फर्रुखाबाद में शामिल कराया। लोग इससे काफी खुश हैं।

सवाल: सिवारा गांव में शिक्षा की स्थिति कैसी थी और आपने क्या किया?

जवाब: सिवारा के बच्चों को कम्पिल नगर पंचायत तक

पढ़ने आना पड़ता था, जो 25 किलोमीटर से अधिक दूर है। इस वर्ष कंपोजिट विद्यालय का प्रपोजल पास कराया गया, जिसकी लागत 25 करोड़ रुपये है। बच्चों और अभिभावकों में खुशी है। पहले सड़कों की कमी भी पूरी की गई।

सवाल: सिवारा को नगर पंचायत बनाने का क्या प्रयास हुआ?

जवाब: सिवारा के लिए नगर पंचायत का प्रपोजल मैंने पहले ही दे दिया था। सर्वे हो रहा है और बहुत जल्द इसे घोषित किया जाएगा।

सवाल: विधानसभा क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए आपने क्या किया?

जवाब: सूत मिल का स्थानांतरण यूपी डेवलपमेंट

अथॉरिटी को कर दिया गया। इस वर्ष वहां नए उद्योग स्थापित कराने की योजना है। इसके साथ सरदार पटेल इंप्लायमेंट जोन योजना के तहत भी रोजगार बढ़ाने का काम किया जा रहा है।

सवाल: इस बार क्या आप टिकट की दावेदार हैं?

जवाब: मैं 2022 में भी प्रत्याशी थी और 2027 में भी रहूंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि टिकट मुझे मिलेगा। जनता का फैसला सर्वोपरि होता है और पार्टी का निर्णय भी उसी के अनुसार होगा

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
1 Comment
  • डॉ साहब जी आप बोल रहे है की मिल के सभी कर्मचारियो का भुगतान हो गया है लेकिन अभी तक तो कोई भुगतान नहीं हुआ है अरे हा मैं तो भूल ही गया सरकारी काम है ना टाइम तो लगता ही है लेकिन १० साल लग गए वाह १० में से क्या ही नंबर दिए जाए आपको वो तो इस बार जानता ख़ुद ही जवाब दे देखेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *