जिलाधिकारी द्वारा थाना मेरापुर का निरीक्षण किया गया

1 Min Read

जिलाधिकारी द्वारा थाना मेरापुर का निरीक्षण किया गया।

फर्रुखाबाद/निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का संधारण, आगंतुक रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, शस्त्रागार, मालखाना तथा बंदी गृह का गहन निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि सभी प्रकरणों का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित विवेचनाओं की प्रगति की जानकारी ली तथा गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण करते हुए उन्होंने महिला संबंधित प्रकरणों में संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सीसीटीएनएस प्रणाली, बीट पुलिसिंग एवं अपराध नियंत्रण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने तथा आमजन के साथ शिष्ट एवं उत्तरदायी व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *