रेलवे का मेगाब्लाक: 25 दिनों के लिए नीबकरोरी रेलवे स्टेशन अस्थायी रूप से बन्द |

2 Min Read

फर्रुखाबाद:

नीबकरोरी रेल खंड आवश्यक कार्य होने के कारण 6 अप्रेल से 25 दिनों तक अस्थाई रुप से बंद रहेगा। उत्तर मध्य फिरोजाबाद के वरिष्ठ खंड इंजीनियर महेश‌ कुमार ने अवगत कराना है कि नीबकरोरी फर्रुखाबाद रेल खंड के रेलवे किलोमीटर 1303/8-9 पर स्थित RUB No:-74 जो कि टेरा गडिया मार्ग को जोड़ता है।पर Wearing Coat का कार्य किया जाना प्रस्तावित है।कार्य के दौरान पुराने Wearing Coat को तोड़ा जायेगा, जिसके कारण इस RUB से आवागमन ग्रामीणों अथवा स्थानीय जनता के लिए असुरक्षित हो सकता है यह कार्य रेलवे ट्रेक की सुरक्षा और सुगम आवागमन की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है।यह कार्य लगभग 25 दिनों के अन्दर पूर्ण कर लिया जायेगा।RUB No:- 74 पर Wearing Coat निर्माण कार्य पूर्ण होने तक Road Users / स्थानीय जनता रेलवे किलोमीटर 1302/1-2 RUB :-78C ( जो कि सिरौली मार्ग को जोड़ता है)से आवागमन कर सकती हैं नीबकरोरी फरुखाबाद रेल खंड के रेलवे किलोमीटर 1303/8-9 पर स्थित RUB No:-74 को Wearing Coat कार्य हेतु

दिनांक 6 अप्रेल से आगामी सूचना तक अस्थायी रुप से बंद कर दिया जायेगा। इससे होने वाली असुविधा का हमें खेद है। सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।यह आश्वत किया जाता है कि कार्य को शीघ्र पूर्ण कर टेरा गडिया मार्ग को जोड़ने वाले RUB No:- 74 को आम जनमानस के हेतु पुनः खोल दिया जाएगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *