सपा के पूर्व विधायक विजय सिंह के आवास पर भीषण विस्फोटः बेटे सहित छह लोग घायल एक को रेफर किया गया |

3 Min Read

फर्रुखाबाद :-

सदर विधान सभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक विजय सिंह उर्फ उस्ताद के आवास पर विस्फोट होने से भगदड़ मच कर अफ़रा तफरी मच गई। नगर के मोहल्ला नाला मछरट्टा स्थित विजय सिंह के आवास पर 7.15 बजे भयंकर विस्फोट की आवाज सुनी गई। घटना की जानकारी करने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। भयंकर विस्फोट से पूरा मकान छतिग्रस्त होकर धंस गया है। खिड़कियों के शीशे टूट कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में विधायक के पुत्र सिक्की विक्की एवं नूरपुर के पूर्व प्रधान भैया चौहान घायल हुए हैं जिनको पुलिस ने साहिबगंज चौराहा स्थित भारत नर्सिंग होम भर्ती कराया है। जबकि मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी रासू मिश्रा को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। उनकी हालत फिलहाल ठीक है।

घायलों की स्थिति

हादसे में घायल होने वालों की पहचान निम्नलिखित रूप में हुई है:

अविनाश उर्फ विक्की (पूर्व विधायक के बड़े बेटे)

अभिषेक उर्फ सिक्की (पूर्व विधायक के छोटे बेटे)

ईशु चौरसिया (स्थानीय निवासी)

भैया लाल चौहान (नूरपुर निवासी) – हालत गंभीर, रेफर किया गया

रामवीर यादव (रेलवे रोड निवासी)

पूर्व विधायक के दोनों बेटों और दो अन्य घायलों का उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है, जबकि एक घायल को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल भैया लाल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

मौके पर पहुंची पुलिस को विधायक की पत्नी दमयंती सिंह ने बताया कि वह मकान के ऊपर पूजा कर रही थी। भयंकर विस्फोट की आवाज सुनकर समझा कि भूकंप आया है भय के कारण वह बिना साड़ी पहने मैक्सी में ही नीचे आई। उन्होंने बताया कि घटना के समय बेटे सिक्की व विक्की मकान के निचले हिस्से में थे।

हादसे की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ऐश्वर्या उपाध्याय घटना स्थल पहुंची। सीओ ऐश्वर्या उपाध्याय ने घटना के बारे में दमयंती सिंह से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों ने मकान के अंदर क्षतिग्रस्त स्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आशंका जाहिर की की सेफ्टी टैंक के कारण इतना बड़ा विस्फोट हुआ है। दमयंती सिंह ने बताया कि उनके घर में सेफ्टी टैंक नहीं है सभी लैट्रिन के पाइप नल में डाले गए हैं।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह और कई थानों की पुलिस बल तैनात | हालांकि शुरुआती जानकारी में सिलेंडर फटने की बात सामने आ रही है, लेकिन प्रशासन अभी विस्फोट के सटीक कारणों की जांच कर रहा है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *