रेलवे ट्रैक पेट्रोलिंग कर रहा की-मैन तेज रफ्तार मालगाड़ी की आया चपेट में, गंभीर रूप से घायल |

2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद /

कायमगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ रुदायन रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पेट्रोलिंग कर रहा एक रेलवे कर्मचारी (की-मैन) तेज रफ्तार मालगाड़ी की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।

ड्यूटी के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कासगंज जिले के थाना पटियाली क्षेत्र के ग्राम नगला झड़ी असयाई निवासी गिरीश चंद्र (35 वर्ष) पुत्र राजवीर, रेलवे में की-मैन के पद पर तैनात हैं। उनकी ड्यूटी बुधवार सुबह 5:00 बजे शुरू हुई थी। उनके साथी कर्मचारी यशवीर ने बताया कि सुबह करीब 7:00 बजे गिरीश रुदायन स्टेशन से पश्चिम दिशा की ओर पटरियों की जांच (ट्रैक पेट्रोलिंग) कर रहे थे, तभी फर्रुखाबाद की ओर से आ रही एक मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

अस्पताल में भर्ती, स्थिति चिंताजनक हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे साथी कर्मचारी यशवीर और अक्षत ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल गिरीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कायमगंज पहुँचाया।

सीएचसी के डॉ. जितेंद्र बहादुर ने बताया कि घायल गिरीश को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार देने के बावजूद उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल फर्रुखाबाद रेफर कर दिया गया है।

पुलिस और परिजनों की मौजूदगी हादसे की खबर मिलते ही घायल की पत्नी रेखा और अन्य परिजन बदहवास होकर अस्पताल पहुंचे। वहीं, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) कायमगंज के एस.आई. सुनील कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *