मैनपुरी में इंडियन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन सम्मानित, आगरा रेंज के डीआईजी ने बढ़ाया मान
मैनपुरी (अजय किशोर)। जनपद में इंडियन वेटरन्स ऑर्गनाइजेशन के गौरवशाली योगदान को सराहते हुए आगरा परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) शैलेश कुमार पांडेय द्वारा संगठन के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी ने देश की सेवा में वेटरन्स के समर्पण की प्रशंसा की और उनके अनुभवों को समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
सम्मान की इस कड़ी में जिलाध्यक्ष कैप्टन अवधेश सिंह कुशवाह के नेतृत्व में जनपद के तमाम पूर्व सैन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैप्टन नेम सिंह यादव, सूबेदार रामपाल सिंह पाल, कैप्टन अंग्रेज सिंह पाल, सूबेदर भगीरथ सिंह, सूबेदार आसा राम पाल और हवलदार उदयवीर सिंह सहित कैप्टन श्यामवीर सिंह यादव, हवलदार फेरु सिंह एवं सूबेदार सुरेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस गरिमामय अवसर पर महेश सिंह भदौरिया, सूबेदार सत्यप्रकाश दुबे, सूबेदार मेजर प्रेमवीर सिंह राठौर, हवलदार गिरीश चंद्र, सूबेदार आछे लाल पाल, और सूबेदार नरेंद्र सिंह पाल सहित कई अन्य वरिष्ठ वेटरन्स को भी सम्मानित किया गया। समारोह में हवलदार कमलेश सिंह, नायब सूबेदार रामरूप चौहान, हवलदार अवधेश यादव, शिवम यादव, अशोक यादव, राजबीर सिंह चौहान, नायब सूबेदार रमेश सिंह भदौरिया, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह पाल, हवलदार अनिल चौहान, गजेंद्र सिंह यादव, सूबेदार सिपाहीराम यादव और मनीष यादव आदि ने भी प्रतिभाग किया। सभी वेटरन्स ने इस सम्मान के लिए आभार प्रकट करते हुए राष्ट्र सेवा के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई।
