कासगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, बंद मकान में एक ही परिवार के 5 शव

2 Min Read

कासगंज में दिल दहला देने वाली वारदात, बंद मकान में एक ही परिवार के 5 शव

जनरल फोर्स – ब्यूरो

कासगंज जनपद के कस्बा अमांपुर में पेट्रोल पंप के पीछे स्थित मकान में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव बंद घर के अंदर मिले। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि फौजी ऊर्फ सत्यवीर नामक व्यक्ति अपने परिवार के साथ यहां रहता था और कस्बे में वेल्डिंग की दुकान चलाता था। दुकान का शटर काफी देर तक न खुलने और अंदर से कोई हलचल न होने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। जब दुकान के पीछे बने मकान के जंगले से झांककर देखा गया तो अंदर का दृश्य रोंगटे खड़े कर देने वाला था।सत्यवीर का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया, जबकि उसकी पत्नी रामश्री, बेटियां प्राची और आकांक्षा तथा बेटा गिरीश के शव फर्श पर पड़े मिले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर का दरवाजा वेल्डिंग मशीन से कटवाकर अंदर प्रवेश किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। पुलिस ने घर के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर रोक लगा दी है।मौत का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ सकेगा।इस हृदयविदारक घटना से अमांपुर कस्बे में शोक और स्तब्धता का माहौल है। हर कोई इस दर्दनाक मंजर को लेकर सन्न है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *