फॉर्मर रजिस्ट्री : 7 जनसेवा केंद्रों की लापरवाही पर डीएम सख्त, नोटिस जारी |

1 Min Read

फर्रुखाबाद |

फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा किए जाने के बावजूद अपेक्षित सहयोग न प्रदान करने पर जिलाधिकारी फर्रुखाबाद द्वारा कड़ी नाराजगी व्यक्त की गई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए 7 जनसेवा केंद्रों के संचालकों को स्पष्टीकरण हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं।

नोटिस जारी किए गए जनसेवा केंद्रों में विपिन जनसेवा केंद्र पिपरगांव, भूप सिंह जनसेवा केंद्र पिपरगांव, मुर्शीद राणा जनसेवा केंद्र याकूतगंज, सतगुरु जन सेवा केंद्र मदनपुर, रामू जनसेवा केंद्र त्योरखास, परवेज अहमद जन सेवा केंद्र जरारी तथा संदीप जनसेवा केंद्र सिरौली शामिल हैं।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी संबंधित जनसेवा केंद्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करना होगा।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *