मैनपुरी: ₹6.24 करोड़ की सड़क परियोजना में मिली खामियां, जिलाधिकारी ने उखड़वाकर देखी इंटरलॉकिंग

2 Min Read

मैनपुरी: ₹6.24 करोड़ की सड़क परियोजना में मिली खामियां, जिलाधिकारी ने उखड़वाकर देखी इंटरलॉकिंग

मैनपुरी 28 मार्च अजय किशोर।जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने भांवत चौराहे से क्रिश्चियन तिराहे तक रू. 624.01 लाख की लागत से शहरी भाग का 04-लेन चौड़ीकरण कार्य का मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए कार्यदायी संस्था के अभियंता से कहा कि इंटरलॉकिंग, पटरी का कार्य मानक के अनुरूप नहीं है, इंटरलॉकिंग अभी से कई स्थानों पर धंस गयी है। उन्होने इंटरलॉकिंग कार्य को उखड़वाकर देखा, इंटरलॉकिंग के नीचे निर्धारित मानक के अनुसार बालू, गिट्टी का प्रयोग नहीं किया गया, जिस कारण कई स्थानों पर इंटरलॉकिंग मानक के अनुसार नहीं पायी गयी, जिस पर उन्होने मौके पर उपस्थित कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अभियंता को आदेशित करते हुए कहा कि इंटरलॉकिंग के कार्य को सम्बन्धित ठेकेदार से ठीक कराना सुनिश्चित करें, कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक होने पर ही भुगतान किया जाये। उन्होने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सम्बन्धित कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य के दौरान मानकों पर ध्यान नहीं दिया गया, इंटरलॉकिंग कार्य में निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पायी गयी हैं, उन्हें विभाग के किसी अभियंता की मौजूदगी में ठीक कराना सुनिश्चित करें। उन्होने डिवाइडर, डामरीकरण आदि के कार्यों की गुणवत्ता पर संतोष व्यक्त किया।

जानकारी करने पर कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता डी.सी. भूकेश ने बताया कि उक्त परियोजना पर अब तक रू. 03 करोड़ अवमुक्त हुआ है, जिससे 1300 मीटर एरिया में रोड़ चौड़ीकरण, डिवाइडर, इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जा चुका है, कार्य लगभग 95 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है, अधिशासी अभियंता ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पायी गयीं है, उन्हें प्राथमिकता पर ठीक कराया जायेगा, कार्य की गुणवत्ता, मानकों की जांच के उपरांत ही ठेकेदार को अवशेष राशि का भुगतान किया जायेगा। इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण ए.के. अरूण, अधिशासी अभियंता आर.ई.डी. नुज़हत परवीन आदि उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *