Farrukhabad News : बुजुर्ग की पुलिस हिरासत में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

1 Min Read

फर्रूखाबाद में बुजुर्ग की पुलिस हिरासत में बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

फर्रूखाबाद। जनपद फर्रूखाबाद के कमालगंज थाना क्षेत्र के बिंजी दरौरा गांव में मारपीट और फायरिंग के मामले में हिरासत में लिए गए 60 वर्षीय बुजुर्ग की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी को बिंजी दरौरा गांव में मारपीट और फायरिंग की घटना हुई थी। इसी मामले में पुलिस ने एक 60 वर्षीय बुजुर्ग को हिरासत में लिया था। बुजुर्ग का आरोप है कि उसे तीन दिन तक हवालात में रखने से उसकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजय वर्मा ने बताया कि बुजुर्ग को कल थाने लाया गया था और आज उन्हें उनके पुत्र की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

घटना को लेकर परिजनों में रोष है और उन्होंने कमालगंज थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में लगी हुई है।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *