Etah News : नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; बैट्री, इन्वर्टर व सोलर प्लेट बरामद

2 Min Read

Etah News : नकबजनी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; बैट्री, इन्वर्टर व सोलर प्लेट बरामद

एटा। थाना कोतवाली नगर पुलिस, स्वाट टीम और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 बैट्री, 3 इन्वर्टर और 5 सोलर प्लेट बरामद की हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और क्षेत्राधिकारी नगर कीर्तिका सिंह के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता मिली। थाना कोतवाली नगर में दर्ज मुकदमा संख्या 138/2026 (धारा 331(4)/305 बीएनएस) में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुड्डू उर्फ फखरुद्दीन निवासी नगला पोता और रामू उर्फ रामकुमार निवासी बहादुरपुर को 24 मार्च 2026 की रात करीब 12:10 बजे कासगंज रोड से गिरफ्तार किया।

बरामदगी के आधार पर मामले में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी गुड्डू उर्फ फखरुद्दीन पर पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, आर्म्स एक्ट और गोवध अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। वहीं, दूसरे आरोपी रामू उर्फ रामकुमार का भी आपराधिक रिकॉर्ड सामने आया है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *