एटा DPRO मोहम्मद राशिद निलंबित, SDM पीयूष रावत को सौंपा अतिरिक्त प्रभार
एटा, उत्तर प्रदेश – एटा जिले के DPRO (District Public Relations Officer) जिला पंचायत राज अधिकारी मोहम्मद राशिद को लखनऊ मुख्यालय से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई शासन के उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और सरकारी कार्यों में लापरवाही के चलते की गई।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी जिले के दो DPRO निलंबित हो चुके हैं। पंचायती राज निदेशक के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया और निलंबन के बाद SDM पीयूष रावत को मोहम्मद राशिद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
