एटा सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा भृष्टाचार के वीडियो में निलंबित

2 Min Read

एटा सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा भृष्टाचार के वीडियो में निलंबित

एटा। जनपद में आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में कथित भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई सामने आई है। शासन ने मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) **नागेंद्र नारायण मिश्रा** को निलंबित कर मुख्यालय से संबद्ध कर दिया है।

बताया जा रहा है कि आंगनबाड़ी भर्ती से जुड़े मामले में डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर द्वारा प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र से 10 हजार रुपये की मांग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और शिकायत शासन तक पहुंच गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई, जिसके बाद शासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सीडीओ नागेंद्र नारायण मिश्रा को निलंबित कर दिया। आरोप है कि आंगनबाड़ी भर्ती प्रक्रिया में रिश्वत मांगने से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी।

इस पूरे प्रकरण में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता द्वारा भ्रष्टाचार की शिकायत शासन स्तर पर उठाई गई थी। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोगों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ इस कदम का स्वागत किया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन इसी तरह भ्रष्टाचार के मामलों में सख्ती से कार्रवाई करता रहा तो व्यवस्था में पारदर्शिता और विश्वास दोनों बढ़ेंगे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *