बेमौसम आंधी, बारिश व गर्मी के चलते क्षेत्र में बीमारी ने अपने पैर पसारे, गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ी |

1 Min Read

कायमगंज |

बिन मौसम आंधी, बारिश के चलते दिन में गर्मी व रात के समय सर्दी से क्षेत्र में बीमारी ने अपने पैर पसारे। जिससे सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार व अन्य गंभीर मरीजों की संख्या बढ़ी।

नगर पंचायत भरगैन में सीपी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें बदलते मौसम के चलते गंभीर बीमारियों ने अपने पैर पसारे इसको देखते हुए सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार, हड्डी और पेट से संबंधित व दिमाग व नसों से संबंधित मरीजों की संख्या बढ़ी। कैंप में नगर व ग्रामीण अंचल के मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण व दवाइयां प्राप्त की। इस दौरान पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कालिया सेठ द्वारा निशुल्क परीक्षण कैंप का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉक्टर अनुराग सिंह, देवेश द्विवेदी, नितिन गंगवार, गोपी सक्सेना, आरती पाल, कैलाश पाल सहित अहमद सेठ, आमिर भाई, बासिद भाई, फौजी भाई सहित अनेक लोगों ने कैंप में सहयोग प्रदान किया। इस दौरान कुल 160 मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवाइयां वितरित किया ।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *