मण्डलायुक्त 09 अप्रैल को करेंगीं स्कूल वाहनों की स्थिति की मण्डलीय समीक्षा

1 Min Read

मण्डलायुक्त 09 अप्रैल को करेंगीं स्कूल वाहनों की स्थिति की मण्डलीय समीक्षा

अलीगढ़ । मंडलायुक्त संगीता सिंह की अध्यक्षता में मण्डल के समस्त जिलों में संचालित स्कूल वाहनों की स्थिति की 09 अप्रैल को अपरान्ह 03 बजे कमिश्नरी सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी।

संयुक्त विकास आयुक्त मंशाराम यादव ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सभी जिलों के अपर जिलाधिकारी प्रशासन, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, संयुक्त शिक्षा निदेशक, अपर निदेशक बेसिक शिक्षा, पुलिस अधीक्षक यातायात, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। बैठक में मण्डल के प्रत्येक जिले से विद्यालयों की बोर्डवार संख्या, स्कूलों में संचालित कुल वाहनों की संख्या, फिट एवं अनफिट वाहनों का विवरण, सत्यापन एवं चेकिंग के उपरांत की गई कार्यवाही तथा निरंतर सत्यापन की कार्ययोजना पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *