10 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद, यूपीआई पर देना होगा अधिक शुल्क

2 Min Read

10 अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान बंद, यूपीआई पर देना होगा अधिक शुल्क

नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक बड़ा फैसला लेते हुए देशभर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा पर नकद भुगतान व्यवस्था को समाप्त करने की घोषणा की है। यह नया नियम शुक्रवार, 10 अप्रैल से लागू हो गया है।

मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, अब टोल प्लाजा पर केवल डिजिटल माध्यम से ही भुगतान किया जा सकेगा। फास्टैग को टोल वसूली का मुख्य और अनिवार्य माध्यम बनाया गया है।

अधिसूचना में यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन वाहनों पर वैध फास्टैग नहीं होगा, उनके लिए यूपीआई के माध्यम से भुगतान का विकल्प उपलब्ध रहेगा। हालांकि, ऐसे मामलों में वाहन चालकों को निर्धारित टोल शुल्क का 1.25 गुना भुगतान करना होगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इस निर्णय का उद्देश्य टोल प्लाजा पर लगने वाली लंबी कतारों को कम करना और यात्रियों के लिए सफर को अधिक सुगम बनाना है। डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने से समय की बचत होगी और यातायात भी सुचारु रहेगा।

नई व्यवस्था के तहत, सभी वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहनों पर वैध फास्टैग अवश्य लगवाएं, ताकि अतिरिक्त शुल्क से बचा जा सके और बिना किसी बाधा के यात्रा जारी रखी जा सके।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *