फतेहगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: 22 लाख की कीमत के 101 गुमशुदा मोबाइल बरामद ।

2 Min Read

फतेहगढ़/ फर्रुखाबाद |

फर्रुखाबाद जनपद की फतेहगढ़ पुलिस टीम ने मंगलवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की सर्विलांस टीम ने कड़े प्रयासों के बाद 101 गुमशुदा एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई जा रही है।

मालिकों के खिले चेहरे

पुलिस लाइन सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन सभी फोनों को उनके असली मालिकों को सौंप दिया गया। प्रभारी सीओ संजय वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लंबे समय से खोए हुए अपने फोन वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। फोन मिलने पर नागरिकों ने पुलिस टीम का तहे दिल से आभार व्यक्त किया।

इनकी रही मुख्य भूमिका

यह बड़ी रिकवरी पुलिस अधीक्षक आरती सिंह के कुशल निर्देशन में की गई। सर्विलांस सेल टीम की इस उपलब्धि के पीछे निम्नलिखित अधिकारियों और कर्मियों की कड़ी मेहनत शामिल रही:

संत कुमार (टीम प्रभारी)

अमित शर्मा (कंप्यूटर ऑपरेटर)

संदीप राव (हेड कांस्टेबल)

अनुराग कुमार, सचिन सिंह और राहुल शर्मा अभियान रहेगा जारी

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सर्विलांस टीम लगातार सक्रिय है। आम जनता को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी का यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने जनपद सहित अन्य जनपदों में भी मोबाइल ट्रेसिंग के माध्यम से इन फोन को ढूंढ निकालने में सफलता प्राप्त की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *