ड्यूटी से लौट रही एएनएम को बुलेट ने मारी टक्कर, मौत

2 Min Read

ड्यूटी से लौट रही एएनएम को बुलेट ने मारी टक्कर, मौत

मैनपुरी 18 फरवरी अजय किशोर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला के अंतर्गत तैनात स्वास्थ्य पर्यवेक्षक (एएनएम) कमलेश यादव की सड़क हादसे में दर्दनाक मृत्यु हो गई। बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे कमलेश यादव अपने पति पातीराम के साथ स्कूटी पर सवार होकर जसरऊ में नियमित टीकाकरण का सुपरविजन कर वापस घर लौट रही थीं। जैसे ही वे मैनपुरी-कुरावली रोड पर अंजनी जसरऊ तिराहे के पास पहुँचीं, एक तेज रफ्तार बुलेट ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से घायल कमलेश यादव को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतका न्यू कॉलोनी बंसी गौरा की निवासी थीं और स्वास्थ्य विभाग में सक्रिय रूप से अपनी सेवाएँ दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पाकर उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी बड़ी संख्या में जिला चिकित्सालय इमरजेंसी पहुँचे। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में रवींद्र सिंह गौर, हरिवान सिंह, शैलेंद्र सिंह, सिद्धार्थ चौहान सहित एएनएम रैना चित्रांश, मनोरमा, शोभा कश्यप और डब्ल्यूएचओ कार्यालय से सतेन्द्र चौहान व के.एन. मिश्रा आदि शामिल रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *