शमशाबाद/ फर्रुखाबाद ।
कस्बे के रोडवेज बस स्टेशन के जीर्णोद्धार का रास्ता साफ हो गया है । जो लंबे समय से उपेक्षा का शिकार बना हुआ था । उत्तर प्रदेशराज्य परिवहन निगम ने रोडवेज बस स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं ।विभाग ने जल्द ही निर्माण कार्य शुरू करने का पूर्व चेयरमैनको आश्वासन दिया है ।
यह पहल पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान चेयरमैन जोया शाह के पति नदीम अहमद फारूकी एडवोकेट के द्वारा की गई है ।उन्होंने लखनऊ में उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक से मुलाकात करके इस रोडवेज बस स्टेशन के पुनर्निर्माण की मांग की फारूकी ने एक भेंट वार्ता में बताया कि उन्होंने कस्बे के नगर वासियो की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए पहले भी एक पत्र प्रबंध निदेशक को लिखा था ।उस समय पत्र पर परिवहन निगम विभाग ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की ।जिससे स्थानीय नगर वासियों को काफी असुविधाओ सामना करना पड़ा ।इस बार उन्होंने विभाग के उच्च अधिकारियों से भेंट करके इस समस्या कोअवगत कराया तथा उनसे शीघ्र समाधान की मांग भी की ।अधिकारियों ने इस मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी ।उन्होंने बताया कि इस रोडवेज बस स्टेशन के पुनर्निर्माण के लिए अनुमानित लागत का आकलन भी कर लिया है ।विभाग की ओर से इस रोडवेज बस स्टेशन का पुनर्निर्माण हो ।इसके लिए निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करने का आश्वासन दिया है ।उन्होंने बताया कि इस रोडवेज बस स्टेशन की स्थिति काफी समय सेअत्यंत खराब थी जो इस समय जीर्ण शीर्ण अवस्था में पड़ा हुआ है ।यहां पर नगर वासियों कोआवागमन के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था ।पुनर्निर्माण के बाद यात्रियों को बेहतर प्रतीक्षा स्थल एवं अन्य सुविधाएं मिलेंगी ।यह कदम स्थानीय लोगों को लंबी समय से चली आ रही मांग कोपूरा करेगा और उन्हें राहत प्रदान करेगा ।
