फर्रुखाबाद:
हादसे में व्यापारी ज़ावेद खां की मौत हो जाने से परिवार में मातम छा गया।जावेद पड़ोसी जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम गोरी नवादा निवासी एजाज खां का 30 बर्षीय पुत्र था उसकी गुरसहायगंज में ज्वेलरी की दुकान है।जावेद आज किसी काम से फरुखाबाद गया था, वह फरुखाबाद से बाइक द्वारा देर शाम घर जा रहा था। जब जावेद की बाइक थाना कमालगंज क्षेत्र के लव कुश कोल्ड स्टोरेज के पास से गुजर रही थी।उसी समय बाइक व सामने से आए ई-रिक्शा में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में जावेद बाइक से उछलकर सड़क पर जा गिरा जिससे उसके सिर में गम्भीर चोट लगी। एबूलैस से घायल ज़ावेद को सीएचसी कमालगंज ले जाया गया | डॉ० मानसिंह वर्मा ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो वहां ई-रिक्शा खाली खड़ा था।सड़क पर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी।हादसे में थाना कमालगंज ग्राम कनकौली निवासी राजकुमार की 40बर्षीय पत्नी अरुणा घायल हो गई जिनको कमालगंज सीएचसी ले जाया गया।घटना के दौरान घायल अरुणा को परिजन घर ले गए थे महिला को भी चोटें लगी है।
