फर्रुखाबाद न्यूज़:- अब नहीं चलेगी ढिलाई; राजस्व वसूली में सुस्ती पर डीएम का सख्त एक्शन, बड़े बकायेदारों पर कसेगा शिकंजा |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

फर्रुखाबाद/

जनपद में कर एवं राजस्व वसूली की रफ्तार तेज करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट कर दिया कि राजस्व वसूली में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार, फतेहगढ़ में आयोजित समीक्षा बैठक में डीएम ने विभागवार प्रगति का आकलन करते हुए लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के आदेश दिए।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं में राजस्व वसूली सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में सभी विभाग नियमित प्रवर्तन अभियान चलाकर बकायेदारों से प्रभावी वसूली करें और किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरतें। उन्होंने विशेष रूप से बड़े बकायेदारों की सूची तैयार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने तथा प्रतिदिन वसूली की समीक्षा करने के निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में वाणिज्य कर, स्टाम्प एवं पंजीयन, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन, मंडी समिति सहित विभिन्न राजस्व अर्जित करने वाले विभागों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। जिन विभागों की वसूली लक्ष्य से पीछे पाई गई, उन्हें विशेष अभियान चलाकर निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।

डीएम डॉ. अंकुर लाठर ने अवैध खनन पर भी सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित विभागों को प्रवर्तन की कार्रवाई तेज करने और शिकायत मिलने पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण कर नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतोषजनक फीडबैक भी अवश्य लिया जाए, ताकि शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिनेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पारुल तरार, सभी उपजिलाधिकारी तथा राजस्व वसूली से जुड़े विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *