आयोग से नियुक्त प्राचार्या के निलंबन पर बवाल, बिना नोटिस कार्रवाई से प्रबंध समिति के अधिकारों के दायरे पर खड़े हुए सवाल |

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/फर्रुखाबाद।

कन्या विद्या पीठ इंटर कॉलेज, कायमगंज की प्राचार्या डॉ. विश्व मोहिनी पांडेय को कथित रूप से बिना कारण बताओ नोटिस दिए निलंबित किए जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद, जनपद फर्रुखाबाद ने इस कार्रवाई पर कड़ा विरोध जताते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) को ज्ञापन सौंपकर निलंबन तत्काल निरस्त कराने की मांग की है।

प्रधानाचार्य परिषद का कहना है कि डॉ. विश्व मोहिनी पांडेय आयोग से चयनित एवं नियमित रूप से नियुक्त प्राचार्या हैं। ऐसे में किसी भी प्रबंध समिति या प्रबंधक को एकतरफा ढंग से उन्हें निलंबित करने का अधिकार नहीं है। परिषद का आरोप है कि प्रबंध समिति ने बिना विधिक प्रक्रिया अपनाए, बिना कारण बताओ नोटिस दिए तथा बिना समुचित अवसर प्रदान किए यह कार्रवाई की है, जो प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के विपरीत है।

ज्ञापन में कहा गया है कि प्राचार्या पर लगाए गए आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं। परिषद के अनुसार यदि किसी प्रकार की शिकायत थी तो उसका निस्तारण नियमानुसार सक्षम प्राधिकारी के माध्यम से किया जाना चाहिए था। आयोग से नियुक्त प्राचार्य या प्राचार्या के संबंध में नियमों की अनदेखी कर प्रबंध समिति द्वारा सीधे निलंबन जैसी कार्रवाई करना अधिकार क्षेत्र से बाहर माना जा रहा है।

प्रधानाचार्य परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले में शीघ्र न्यायोचित कार्रवाई कर निलंबन समाप्त नहीं किया गया तो संगठन व्यापक आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित प्रबंध समिति एवं प्रशासन की होगी।

परिषद ने डीआईओएस से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा डॉ. विश्व मोहिनी पांडेय को पुनः उनके पद पर कार्य करने का अवसर दिया जाए, जिससे विद्यालय का शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सके।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *