अवनीश अग्निहोत्री के (उत्तरी मण्डल) संयोजक बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, भव्य स्वागत

By
Web Desk
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप...
2 Min Read

अवनीश अग्निहोत्री के (उत्तरी मण्डल) संयोजक बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह, भव्य स्वागत

मैनपुरी (अजय किशोर) भारतीय जनता पार्टी के संगठन विस्तार के तहत अवनीश अग्निहोत्री को मैनपुरी विधानसभा (उत्तरी मण्डल) का नया मण्डल संयोजक नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई और उन्होंने गर्मजोशी के साथ नवनियुक्त संयोजक का अभिनंदन किया।

कचहरी रोड स्थित लक्ष्मी ऑटो पार्ट्स पर आयोजित एक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पदाधिकारी एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने अवनीश अग्निहोत्री को फूल-मालाएं पहनाकर, पटका ओढ़ाकर और मिष्ठान खिलाकर उनका भव्य स्वागत किया। गौरतलब है कि यह नियुक्ति क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य की संस्तुति पर जिलाध्यक्षा ममता सिंह राजपूत द्वारा की गई है।

स्वागत समारोह के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अवनीश अग्निहोत्री के नेतृत्व में मण्डल स्तर पर संगठन को अभूतपूर्व मजबूती मिलेगी और आगामी कार्यक्रमों में युवाओं व कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ेगी। इस अवसर पर मदन मोहन पांडेय, के.के. गुप्ता, नीटू दुबे (पूर्व सभासद), हरिओम गोस्वामी, नन्दीश वशिष्ठ, आशीष मिश्रा, रवि मोहन पांडेय, नवल किशोर पाठक, मोहन राजपूत, अनूप गुप्ता, कैलाश मिश्रा, राघव पांडेय, प्रवीन कुमार, पहुंची लाल, आशीष पांडेय, गौरव कुमार, अशोक चौहान, अनूप उपाध्यक्ष और राकेश पांडेय सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Subscribe Newsletter

Loading
TAGGED:
Share This Article
Web Desk हमारी संपादकीय टीम का आधिकारिक प्रोफ़ाइल है, जो विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचारों का सत्यापन कर उन्हें पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय रूप में पहुंचाने का कार्य करती है। हमारा उद्देश्य ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरों को समय पर प्रकाशित कर पाठकों को जागरूक एवं सूचित रखना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *