पुलिस को बड़ी सफलता, इनामिया आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में वांछित चल रहे 25,000 रुपए के इनामिया आरोपी सोनू पुत्र सतपाल निवासी पवास को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध तमंचा और दो जिन्दा कारतूस (315 बोर) बरामद किए गए हैं।
इस गिरफ्तारी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन, अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय और अपर पुलिस अधीक्षक अपराध योगेन्द्र सिंह के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री कीर्तिका सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा बताया गया है।
सोनू पर पहले भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत विभिन्न मामले दर्ज हैं।
थाना कोतवाली देहात पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
