कायमगंज/फर्रुखाबाद |
सीबीएसई कक्षा दस के परीक्षा परिणाम में शकुन्तला देवी इंग्लिश मीडियम के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं। विद्यालय के टॉपर्स ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर उच्चतम स्थान प्राप्त किया। जिसमें नीलमणि दीक्षित (91.4%), ज़ैबी हुसैन (89.4%), प्रगति वर्मा (87.5%) तथा आयशा खान (85.6%) श्वेत प्रताप सिंह (81%)अंक प्राप्त कर टॉपर रहे।
विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में इस वर्ष शानदार प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम हासिल किया है। सभी छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की प्रबंधक मोनिका अग्रवाल ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, इस सफलता का श्रेय समर्पित शिक्षकों एवं सहयोगी अभिभावकों को भी दिया गया, जिनके मार्गदर्शन और समर्थन से विद्यार्थियों ने यह उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल तिवारी तथा उप-प्रधानाचार्य प्रभंजन कुमार ने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की गुणवत्ता का प्रमाण है। भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन की अपेक्षा की जाती है। अंत में, विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देता है।
