स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ: सब पढ़ें – सब बढ़ें, हर बच्चा स्कूल जाए |

2 Min Read

फर्रुखाबाद

जनपद में शिक्षा के प्रसार एवं अधिकाधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज “स्कूल चलो अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी आशुतोष त्रिवेदी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली के दौरान “सब पढ़ें, सब बढ़ें”, “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे नारों के माध्यम से लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

जिलाधिकारी महोदय ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा प्रत्येक बच्चे का मौलिक अधिकार है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नियमित रूप से विद्यालय में नामांकन कराएं तथा उन्हें स्कूल भेजें।

मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने भी अभियान की सफलता हेतु अपने-अपने विचार व्यक्त किए और सभी से सक्रिय सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस निर्धारित स्थल पर सम्पन्न हुई। प्रशासन द्वारा अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने की बात कही

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *