रमज़ान: सज्जादानशीन ने मुल्क और मुल्क के लोगों के लिए की सलामती की दुआयें।

By
Manoj Jauhri
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित...
2 Min Read

कायमगंज/

दरगाह हज़रत बाबा जूही शाह पर आज 15 वां रोज़ा इफ्तार का आयोजन किया गया जिसमें भारी तादाद में रोज़ेदारों ने रोज़ा इफ्तार किया दरगाह के सज्जादानशीन सूफ़ी हज़रत मुशीर अहमद क़ादरी चिश्ती वारसी ने रोज़े के बारे में बताया कि रमज़ान माह में अल्लाह जन्नत के सभी दरवाजे खोल देता है रोज़ा हर मुसलमान मर्द औरत पर फ़र्ज़ है रोज़ा सिर्फ और सिर्फ अल्लाह के लिए है और वही इसका अजर देगा रमज़ान माह को 10/10 दिन के तीन अशरा में बांटा गया है पहला रहमत दूसरा मगफिरत तीसरा जहन्नम से आज़ादी इस वक्त मगफिरत का अशरा चल रहा है इस अशरे में अल्लाह से तौबा करें और अपने गुनाहों की अल्लाह से माफी मांगे और आइंदा गुनाह न करने का अल्लाह से वादा करें साथ ही इस मुकद्दस महीने में अपने मरहूमीन के लिए भी दुआ ए मगफिरत करें !

इफ्तार से पहले फातिहा का एहतिमाम किया गया बाद फातिहा मुल्क और मुल्क के तमाम लोगों की भलाई के लिए दुआ की गई।

इफ्तार पार्टी में आमिर हुसैन जूही, हाफ़िज़ रिफत,तौहीद, तमहीद, ज़मीर अहमद,रफ़ीक़ भाई आढ़ती, बबलू भाई, अमरेश गंगवार, शनी बाथम,लाल मियाँ, बाबू खान,मुन्ना राजपूत, धनेश गौड़, अभिषेक गुप्ता, मनोज,राहुल सागर,राजाराम, कामरान खान, सिराज खान,मसूद खान आदि ने शिरकत की।

Subscribe Newsletter

Loading
Share This Article
Manoj Jauhri ब्यूरो चीफ (फर्रुखाबाद) - एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन और स्थानीय समाचारों पर पोस्ट करते हैं। वे तथ्यों पर आधारित और विश्वसनीय समाचार सामग्री तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *